हमारे देश
की बुराई हमको बुरी लागे राम
गोरे चोर
की सफाई हमको बुरी लागे राम
सात समंदर
पार के लक्षण जब से हमने अपनाये
मर्द घर में
चूल्हा फूंके जोरू काम पे जाये
ऐसे फ़ोकट
की कमाई हमको बुरी लागे राम
हमारे देश
की बुराई हमको बुरी लागे राम
जीने न दे
बेरोजगारी मार गई महंगाई
M.A B.A डीग्री ले के घुमे सब भाई
ये बेकाम
की पढाई हमको बुरी लागे राम
हमारे देश
की बुराई हमको बुरी लागे राम
सर के ऊपर
उजली टोपी मन के अन्दर काला
नाम करे बदनाम
वतन कर के रोज हवाला
इन नेता लोगों
की हँसाई हमको बुरी लागे राम
हमारे देश
की बुराई हमको बुरी लागे राम
मंदिर मस्जिद
और गुरुदावारो में नेताओं ने रोज आग लगाई
हिन्दू मुस्लिम
सिख्ख इसाई में झगडा करवाए
ऐसे धरम जात की लड़ाई हमको बुरी लागे राम
हमारे देश
की बुराई हमको बुरी लागे राम। ...................
No comments:
Post a Comment